गुरुवार, 23 अक्तूबर 2008

आर्शीवाद या आशीर्वाद


इन दिनों मध्य प्रदेश में यह पोस्टर आपको चलते फिरते बड़े आराम से दिख जाएगा। किसी को इस आर्शीवाद का अर्थ पता हो तो बताए। क्या यह भी समाजवाद, साम्यवाद या राष्ट्रवाद की तरह का ही कोई वाद है ? जो इन दिनों मध्य प्रदेश की सरकार अपने राज्य में लाना चाहती है। या फ़िर यह महज छापे की एक छोटी सी भूल मात्र है।

4 टिप्‍पणियां:

मसिजीवी ने कहा…

आशीर्वाद हम हिन्‍दी शिक्षकों का एक शो‍कशब्‍द है। 90% विद्यार्थी इसे गलत लिखते हैं। कई तो सही बताने पर आसानी से विश्‍वास नहीं कर पाते कि आर्शीवाद गलत है।

वर्षा ने कहा…

भूल से ज्यादा हिंदी की अज्ञानता मान लें।

Vinay ने कहा…

पढ़े लिखे नेताओं का हिन्दी ज्ञान!

Unknown ने कहा…

आशीर्वाद एक सही शब्द है

आशीष कुमार 'अंशु'

आशीष कुमार 'अंशु'
वंदे मातरम