शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

20 फरवरी को दिल्ली में “साईकिल रैली”


18 फरवरी 2010, (नई दिल्ली) आगामी दस दिनों के बाद हॉकी का विश्व कप टूर्नामेंट दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। लेकिन अब भी मीडिया सिर्फ क्रिकेट पर ही ध्यान देने में व्यस्त है। देश की जनता भी इस राष्ट्रीय खेल के विश्व कप से परिचित नहीं है, और न ही मीडिया व सरकार ने देश की जनता को इससे परिचित कराने की कोई की है।
इन्हीं बातों के संदर्भ में सामाजिक मुद्दों पर युवाओं के बीच काम करने वाली संगठन “युवा कोशिश” देश की जनता को इस राष्ट्रीय खेल से बाखबर करने की कोशिश की है। जिसके तहत एक “साईकिल रैली” का आयोजन दिनांक 20 फरवरी, शनिवार 11 बजे दिन जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जंतर-मंतर तक किया है।
इस “साईकिल रैली” में भूतपूर्व गवर्नर सैय्यद सिब्ते रज़ी, अशोक माथुर (सचिव, दिल्ली हॉकी एसोशियन), एच.एस. खरबंदा और हॉकी के अन्य प्रसिद्ध व्यक्तित्व के अलावा दिल्ली के तमाम केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के छात्र सम्मिलित रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-
मोहम्मद अनस—9871201340.
तहमीन फातिमा—9310262802.

कोई टिप्पणी नहीं:

आशीष कुमार 'अंशु'

आशीष कुमार 'अंशु'
वंदे मातरम